मुख्यमंत्री के अपने जिले में नकली तथा गैर कानूनी शराब से मौतें होना बहुत दुखदाई घटना : सुभाष शर्मा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपने गृह जिले संगरूर में नकली तथा गैरकानूनी शराब से हुई पांच मौतों की अत्यंत दुखदाई घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदनाए व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पंजाब सरकार के गैरकानूनी नशों के खिलाफ किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि नाजायज शराब से हुई पांच मौतें के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार सीधे तौर पर जिम्मेवार है।सुभाष शर्मा ने मांग करते हुए कहा कि इस घटना के जिम्मेवार इलाके के सिविल तथा पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कारवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार हर फ्रंट पर फेल हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मन को इस घटना की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page