श्री जगन्नाथ देव जी का उड़न-षष्ठी महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

चंडीगढ़. श्री जगन्नाथ देव जी का उड़न-षष्ठी महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। आज के दिन से ही श्री बलदेव-सुभद्रा-जगन्नाथ जी सर्दी के गरम वस्त्र पहनना प्रारम्भ करते हैं।सैक्टर- 31डी, चण्डीगढ़ स्थित श्री जगन्नाथ मन्दिर में आज सुबह मंगल आरती से भगवान ने गरम कपड़े पहन लिए हैं। श्रीबलदेव, श्री सुभद्रा, श्री जगन्नाथ जी, श्री सुदर्शन जी एवं श्री लक्ष्मी जी, श्री विमला देवी, श्री गरुड़ जी, श्री नृसिंह देव, श्री वामन देव, श्री नवग्रह व श्री शिव परिवार, सभी ने गरम वस्त्रों को धारण किया।इतना ही नहीं, हफ़्ते के सातों दिन भगवान अलग-अलग वस्त्र धारण करेंगे। इसके अतिरिक्त आज से भगवान को भोग भी ऋतु के अनुसार गरम वस्तुओं का लगाया जाता है।सुबह मंगल आरती के समय से ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लग गई थी। लगभग 500 लोगों ने भगवद् प्रशाद पाया एवं श्रीहरिनाम संकीर्तन का आनन्द लिया।श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, चण्डीगढ़ से आए पूज्यपाद श्री बी. एस. आचार्य महाराज जी एवं पूज्यपाद श्री बी. वी. वामन महाराज जी ने श्री जगन्नाथ जी के उड़न-षष्ठी महोत्सव का विशेष रूप से वर्णन किया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page