नगर निगम चुनावो को लेकर जिला भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक संपन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय शीतला माता में संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासलु,भाजपा ज़िला अध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व सांसद सुशील रिंकु,पूर्व सीपीएस केडी भंडारी,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,पूर्व भाजपा ज़िला अध्यक्ष रमन पब्बी,जिला महामंत्री राजेश कपूर,अशोक सरीन हिक्की और अमरजीत सिंह गोल्डी आदि उपस्थित हुए। इस बैठक में आने वाले नगर निगम चुनावों में पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि इस बार नगर निगम चुनावो मे भाजपा सभी 85 वार्डो पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर नगर निगम में मेयर बना कर शहर में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह जालंधरवासियों के विकास के लिये वचनवद्ध है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो निगम में स्मार्ट सिटी के लिए शहर के सौंदर्य करण के लिए फंड भेजे थे वह पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार में उड़ा दिए।उन्होंने कहा कि जलांधर में इस बार हम असलियत में स्मार्ट सिटी बना कर दिखायेंगे बस इस बार जालंधर में भाजपा का मेयर बना दे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page