कौमी इंसाफ़ मोर्चा ने 21 अगस्त को ‘पंजाब बंद’ : सुबह से लेकर दोपहर इतने बजे तक रहेगा बंद

Qaumi Insaaf Morcha calls for a 'Punjab Bandh' on August 21st: The shutdown will last from morning until this time in the afternoon.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

मोहालीः कौमी इंसाफ़ मोर्चा ने 21 अगस्त को ‘पंजाब बंद’ का आह्वान किया है। ऐसे में भाई जगतार सिंह हवारा के पिता बापू गुरचरण सिंह ने जनता से शांतिपूर्ण ढंग से इस बंद का पालन करने की अपील की है। प्रैस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा गया कि 21 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पंजाब बंद रहेगा। किसान नेता ने कहा कि वह 14 नंवबर को उनके द्वारा दिल्ली इंसाफ मार्च में पैरोल को लेकर मांग रखी गई थी। इस दौरान उन्हें एक माह का समय प्रशासन द्वारा मांगा गया था, लेकिन इस बात को 10 माह बीत गए और उन्हें इंसाफ नहीं मिला।

जिसके बाद अब मजबूर होकर उनके द्वारा पंजाब बंद का ऐलान किया गया। ऐसे में लोगों को परेशानी ना हो उसको ध्यान में रखते हुए दोपहर तक पंजाब बंद का ऐलान किया गया ताकि किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान ट्रेनें बंद करने के लिए केंद्र से अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रेनें चलाई गई तो नेताओं द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं के लिए कोई पाबंदी नहीं है।

वहीं कौमी इंसाफ मोर्चा के 34 लोगों पर पर्चा दर्ज किए जाने को रद्द करने की मांग की गई और 17 गिरफ्तार किए गए नौजवानों को रिहा करने की अपील की गई।कौमी इंसाफ़ मोर्चा ने सभी से ‘पंजाब बंद’ का समर्थन करने की अपील की है। दरअसल, मोर्चे की प्रमुख मांगों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई तथा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिए जाने की मांग शामिल है। मोर्चे के इस आह्वान को किसान और कर्मचारी संगठनों के अलावा कई शिक्षक संगठनों तथा स्थानीय निकायों की ओर से भी समर्थन दिए जाने की बात सामने आई है। बंद को लेकर विभिन्न संगठनों की सक्रियता से 21 अगस्त को पंजाब में इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page