पी. एस. आई. ई.सी. के कार्यकारी डायरैक्टर एस.पी सिंह गिरफ़्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

चंडीगढ़ :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को पंजाब राज्य औद्योगिक निर्यात निगम (पी. एस. आई. ई.सी.) के कार्यकारी डायरैक्टर एस.पी सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है। एसपी सिंह को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपने पिता वरिष्ठ पत्रकार एनएस परवाना का श्मशानघाट में संस्कार कर रहे थे। एसपी सिंह पर निगम के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके रियलटर फर्म ‘गुलमोहर टाउनशिप प्राईवेट लिमटिड’ को एक औद्योगिक प्लाट के तबादले / विभाजन करने सम्बन्धी अनावश्यक लाभ पहुँचाने और सरकारी खजाने को भारी नुक्सान पहुँचाने के दोष अधी मुकदमा दर्ज है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा। जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो ने गुरूवार को पी. एस. आई. ई. सी. के 7 दोषी अधिकारियों/ कर्मचारियों को गिरफ़्तार करके तीन दिनों का पुलिस रिमांड ले लिया है। इन दोषियों में अंकुर चौधरी अस्टेट अफ़सर, दविन्दरपाल सिंह जीएम ( परसोनल), जे. एस भाटिया मुख्य जनरल मैनेजर (योजना), आशिमा अग्रवाल ए. टी. पी. (योजना), परमिन्दर सिंह कार्यकारी इंजीनियर, रजत कुमार डी. ए. और सन्दीप सिंह एस. डी. ई. शामिल हैं, जिन्होंने मिलीभगत के साथ उपरोक्त रियलटर फर्म को अनावश्यक लाभ पहुँचाने में सहायता की। इन दोषियों में शामिल तेजवीर सिंह डीटीपी की पिछले समय के दौरान मौत हो गई जबकि भाई सुखदीप सिंह सिद्धू और रियलटर फर्म के डायरैक्टरों जगदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और राकेश कुमार शर्मा की गिरफ़्तारी होनी बाकी हैं राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस आपराधिक मामले में पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और निगम के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध मोहाली स्थित एक औद्योगिक प्लाट में टाउनशिप स्थापित करने के लिए गुलमोहर टाउनशिप नाम की फर्म के नाम पर तबदील करने और प्लाटों में बाँटने की मंजूरी देने के दोष अधीन केस दर्ज किया गया है। इस केस में उक्त मुलजिमों के इलावा गुलमोहर टाउनशिप के तीन मालिकों / भाईवालों को भी नामजद किया गया है।इस मामले में पी. एस. आई. ई. सी. के उक्त सभी दोषी अधिकारियों/ कर्मचारियों और पूर्व मंत्री के इलावा गुलमोहर टाउनशिप के तीन डायरैक्टरों के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना एस. के ए. एस. नगर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (1) (ए), 13 (2) और भारतीय दंड संहिता धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जाये गई

 

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page