Jalandhar : बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां डिवाइड से टकराने के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद बाइक सवार बेहोश हो गया और उन्होंने घटना की सूचना फ्लाईओवर के नीचे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और ना ही घायल व्यक्ति की पहचान हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।सतलुज चौक के पास ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हें फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सड़क हादसे में घायल मरीज को उपचार के लिए एबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया। घटना में एक ही व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस का कहना हैकि अब यह नहीं पता कि बाइक सवार की पोल से टक्कर हुई थी या किसी वाहन से टकराकर वह घायल हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page