
जालंधर : नॉर्थ हल्का ब्लॉक प्रधान जगजीत कंबोज जिला शहरी कांग्रेस कमेटी वाइस प्रेजिडेंट गुलशन सोढ़ी ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पंजाब की गाड़ियों पर लगाए गए अतिरिक्त टोल के फैसले को वापस लेने के आश्वासन पर आभार व्यक्त किया है। पत्रकार से बातचीत करते हुए जगजीत कंबोज,गुलशन सोढ़ी ने इस मुद्दे को उठाने और समाधान की दिशा में पहल करने के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल तथा प्रताप सिंह बाजवा का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बातचीत कर इस जनहित के मुद्दे को प्रभावी ढंग से रखा।आप को बता दें कि जगजीत कंबोज गुलशन सोढ़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री हिमाचल सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आश्वासन दिया है कि पंजाब की गाड़ियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।क्यों कि पंजाब हिमाचल का बड़ा भाई है इसके साथ ही पंजाब-हिमाचल सीमा से लगते पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के निवासियों के लिए विशेष पास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि वे बिना किसी शुल्क के हिमाचल प्रदेश में आ-जा सकें।उन्होंने कहा कि यह फैसला सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारे को भी मजबूती देगा।