बरनाला में राहुल गांधी की रैली : मंच से नेताओं को कहा – टीम प्लेयर बनो,पार्टी से बड़ा कोई नहीं

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

पंजाब में फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और सभी दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी की रैली के साथ आज कांग्रेस ने भी चुनावी प्रचार का आगाज कर दिया।IMG 20260228 WA0379अनाज मंडी में मनरेगा मजदूर किसान बचाओ महा रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, जुनियर अवतार हैनरी बावा डॉ. राजकुमार वेरका, बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैरा, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, डॉक्टर धर्मवीर गांधी, गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री व कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह समेत कई सीनियर लीडर माैजूद रहे।IMG 20260228 WA0268आप को बात दे कि राहुल की रैली के लिए सियासी रणनीति के तहत मालवा क्षेत्र को चुना गया है। बरनाला मालवा का केंद्र है।कांग्रेस मालवा से अपना सूखा खत्म करना चाहती है। इसलिए राहुल गांधी यही से चुनाव हुंकार भरने आए हैं। राहुल ने मनरेगा के संशोधन बिल और अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील पर केंद्र सरकार को घेरते हुए मजदूरों और किसानों को साधा है राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर ये व्यापार समझौता किया है. उन्होंने कहा कि इस समझौते से देश में तूफान आने वाला है और भारतीय बाजार अमेरिकी उत्पादों से भर जाएंगे जिस देश के किसान और छोटे उद्योग बर्बाद हो जाएंगे. पंजाब के किसानों और मजदूरों में अपील बढ़ाने के लिए राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसान और मजदूर देश की नींव होते हैं मगर व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होने वाले हैं और मनरेगा के बर्बाद होने से मजदूर बर्बाद होने वाले हैं. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस डील में ट्रंप को गारंटी दी है कि हर साल 9 लाख करोड़ के प्रोडक्ट्स भारत खरीदेगा जिससे हमारे छोटे उद्योग बर्बाद हो जायेंगे. प्रधानमंत्री ने इस डील में कहा है कि अमेरिका जिससे चाहेगा भारत उसी देश से तेल खरीदेगा इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ गई है

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page