


जालंधर : महानगर में बेखौफ लुटेरे लगातार किसी ना किसी मुहल्ले में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं ऐसा ही मामला काजी मोहल्ला में स्थित शिव मंदिर में दोपहर के समय 4 बजे चोर ने निशाना बना मंदिर में पड़े समान शिवलिंग पर पड़े नाग देव जी और पीतल के बड़े साइज के लड्डू गोपाल की मूर्ति व अन्य मंदिर में पड़े पीतल के समान को चोर के रफ्फूचक्कर हो गया
जानकारी देते हुए नितिन खन्ना ने कहा कि यह रोजाना की तरह से हर दिन सुबह मोहल्ला निवासियों के लिए मंदिर में लगे हुए गेट का ताला खोल दिया जाता था और रात्रि के समय में मंदिर के गेट को ताला लगा दिया जाता था और दोपहर के समय में मंदिर का गेट बंद होता था आज जब में रात्रि को शिव मंदिर के गेट का ताला लगाने के लिए मंदिर में पहुंचा तो तभी देखा कि मंदिर से शिवलिंग पर पड़े नाग देव जी और पीतल के बड़े साइज के लड्डू गोपाल की मूर्ति व अन्य मंदिर में पड़े पीतल का काफी समान चोरी हुआ पड़ा था जब मैने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो तब पता चला कि एक युवक जो कि 4 बजे से लेकर 5 बजे तक मंदिर के आसपास घूमता मिला और उसने मौका देखते ही मंदिर में घुस कर सामान बोरे में डाल कर रफ्फूचक्कर हो गया यह सारी घटना मंदिर के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी हैं और चोर की तस्वीर भी साफ नजर आ रही है चोरी की घटना को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना कर दी थी सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से बलवीर सिंह, गुरुप्रीत सिंह व थाना तीन के ड्यूटी अफसर सुखविंद्र सिंह, निशान सिंह मौक पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है
इस चोरी की घटना को लेकर जब थाना नंबर तीन प्रभारी जितेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही थाना नंबर 3 के रात्रि ड्यूटी अफसर मौके पर अपनी टीम लेकर पहुंचे और इस घटना को लेकर सभी सीसीटीवी फुटेज की चेकिंग कर जल्द ही मंदिर से चुराए हुए सामान सहित पुलिस की हिरासत में होगा

