


जालंधर : मां श्री भद्रकाली मंदिर,गाँव पंडोरी ख़ास नकोदर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस शुभ मौके पर श्री देवा जी , गाँव पंडोरी ख़ास नकोदर की उपस्थिति में श्री महाकाल महाराज की प्रथम शिवरात्रि के उपलक्ष्य में रूद्राभिषेक,भस्म आरती,भजन,श्रृंगार व लंगर का आयोजन भी किया गया
इस मौके पर महंत श्री हरीश कुमार कलीका ने सभी शहरवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि तीनो लोको के स्वामी भगवान् शिव का सबसे बड़ा त्यौहार है इस दिन भोलेनाथ का उन जगह पर साक्षात् वास होता है जहां जहां उनके शिवलिंग है उन्होंने कहा शिव भक्तो में भोले नाथ के प्रति इतना प्यार है की शिवरात्रि हो या 16 सोमवार, भक्त इनकी श्रद्धा और भक्ति में कोई कसर नहीं छोड़ते और भोले नाथ भी अपने सभी भक्तो के कष्ट दूर करते है।महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा और भक्ति भाव से सराबोर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सेवादार भगत श्री बिलीओम जी,पिंका पिटर,मीत,मंनी,राहुल,ऊषा,पूनम,राजवीर,जस्सी,मुस्कान,कसटीना,क्रिस्टी व अन्य शिव उपस्थित रहे

