धार्मिक पर्व हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं : एडवोकेट नईम खान

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ए एंड डब्ल्यू ट्रेडर्स कंपनी की ओर से भर्गो कैंप क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए खीर, पकौड़े और कॉफी का लंगर लगाया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।लंगर का उद्घाटन मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर किया। इस मौके पर एडवोकेट नईम खान ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पवित्र पर्व हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का मूल संदेश मानवता की सेवा है और ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं।प्रधान अनिल सभरवाल ने कहा कि ए एंड डब्ल्यू ट्रेडर्स के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक व धार्मिक अवसरों पर इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक होती है।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, कंपनी के प्रतिनिधि और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर विशेष रूप से सुंदर शेरगिल एडवोकेट, एडवोकेट साजिद, यासीन, वसीम अंसारी, अमन, अमरजीत, लक्की ,अनूप गिल, विक्रम, जोनी,सौरभ, आकाश, यश ,मनी ,जिमी ग्रेवाल,शत्रुधन, विशाल जंग, चुन चुन,दिलबर, संजय, सनी, जावेद, महिंदर, बृजेश, काका जंग, नवील, सुरजीत, अनुज व अन्य मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page