जालंधर में पुलिस और शूटर के बीच हुई मुठभेड़

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े एक शूटर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार फोलड़ीवाल इलाके में कौशल चौधरी गैंग से जुड़े शूटर और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार शूटर आकाश कौशल चौधरी गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है और वह कुछ दिन पहले मोहाली में हुए जिम मालिक हत्याकांड में वांछित चल रहा था। IMG 20260218 161721जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने जगरावां सहित अन्य स्थानों पर भी फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था।बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी फोलड़ीवाल इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page