


दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है. बीजेपी सरकार इस साल होली और दिवाली पर गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी. कैबिनेट मीटिंग में इसको लेकर फैसला लिया गया है. दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के 1 साल पूरे होने पर दिल्ली सरकार गरीबों को सौगात देने जा रही है. बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ये ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली में बनती है तो गरीबों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा.इसको लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली के परिवारों को बधाई, एक वादा आज पूरा कर रहे हैं. होली और दिवाली मे मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा. इसको लेकर 242 करोड़ का फंड कैबिनेट में पास कर दिया गया है.सीएम गुप्ता ने कहा कि राशन कार्ड होल्डर्स को सिलेंडर का पैसा यानि 853 रूपये ट्रांसफर किए जाएंगे. साथ ही. पाइपलाइन इस्तेमाल करने वालो को भी 853 रुपये भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि फ्री सिलेंडर के साथ- साथ इसी तरह सब वादे पुरे किये जाएंगे. सीएम ने कहा कि इसी होली पर ये दिया जाएगा.

