पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य द्वारा जिले के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की अचानक चेकिंग

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवालद्वारा आज जिले के गांव चीमा, अंबिया तोहफा, हसन मुंडा और करतारपुर के विभिन्न सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा करके नैशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अंतर्गत चल रही विभिन्न स्कीमों का निरीक्षण किया गया।सदस्य, पंजाब स्टेट फूड कमीशन द्वारा सरकारी स्कूल करतारपुर, चीमा, हसन मुंडा में मिड-डे मील स्कीम के तहत विद्यार्थियों को परोसे जा रहे खाने की आकस्मिक जांच की गई, जहां बच्चों को मिड-डे मील अच्छे ढंग से दिया जा रहा था। उन्होंने सरकारी प्राइमरी स्कूल, अंबिया तोहफा में भी बच्चों को परोसे जाने वाले खाने का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि बच्चों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता हर हाल में यकीनी बनाई जाए।इसके बाद धालीवाल ने आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र हसन मुंडा में निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों को की जा रही सामग्री की वितरण पर संतोष प्रकट किया। उन्होंने हसन मुंडा गांव के राशन डिपो का भी दौरा किया।सदस्य, पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने कमीशन के हेल्पलाइन नंबर 98767-64545 के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अंतर्गत चल रही स्कीमों संबंधी शिकायत जिले के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) के पास भी दर्ज करवाई जा सकती है।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page