सहायक सब इंस्पेक्टर को 2 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau arrested Assistant Sub Inspector for taking bribe of Rs. 2000

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

चंडीगढ़ :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान जिला कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) बलदेव सिंह को 2,000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी कपूरथला के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत की पड़ताल के बाद की गई है।
उन्होंने आगे कहा कि शिकायत के अनुसार, अदालत से अग्रिम जमानत करवाने के बाद शिकायतकर्ता को पुलिस जांच में शामिल होने की अनुमति देने के लिए आरोपी एएसआई ने 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में इस पुलिसकर्मी ने उक्त मकसद के लिए 5,000 रुपए देने की मांग की, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा लगातार मिन्नतें करने के बाद उसने 2,000 रुपए रिश्वत स्वीकार कर ली। आगे बताया कि पड़ताल के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उपरोक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page