विजय रूपाणी का आकस्मिक निधन एक अपूर्णीय क्षति- ईंजी.चंदन रखेजा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर  : अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी विजय रूपाणी जी के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। इस समाचार से समूचे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
भारतीय जनता पार्टी के जनाधार केंद्रीय महामंत्री इंजी. चंदन राखेजा ने इस घटना को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि “विजय रूपाणी जी का जाना भाजपा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे एक अत्यंत सरल, सहज, और महान व्यक्तित्व के धनी थे।”श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इंजीनियर चंदन राखेजा ने कहा, “रूपाणी जी प्रत्येक कार्यकर्ता से आत्मीयता और प्रेम से मिलते थे। कुछ समय पहले चंडीगढ़ कार्यालय में हुई भेंट के दौरान उन्होंने मुझे स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया था और संगठन विस्तार के कार्यों में सेवा हेतु प्रेरित किया था। आज उनका यूं अचानक जाना, मेरे लिए एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है।”भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। इस हृदयविदारक दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। यह एक असहनीय क्षति है जिसने अनेक परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया है।इस शोकपूर्ण समय में शब्द भी सांत्वना देने में असमर्थ प्रतीत होते हैं, लेकिन हम पूरे मन से इस दुख की घड़ी में पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ खड़े हैं।हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।ॐ शांति ????????

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page