

जालंधर: पंजाब सरकार के युद्ध नशेयां विरुद्ध की पोल खुल चुकी है और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर ही सरकार अत्याचार कर रही है। इससे स्पष्ट है कि पंजाब सरकार के पास दिखावे के अलावा कुछ और नहीं। यह कहना है पंजाब भाजपा सचिव स. अमरजीत अमरी का। अमरी ने आज घास मंडी चुंगी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मान सरकार के खिलाफ किए गए रोष धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मोहनजीत शेरों और गुलजार सिंह कांड मान सरकार की नशे के खिलाफ जीरो टालरेंस पालिसी की पोल खोलते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, महासचिव दिनेश भगत, स्टेट सचिव अमरजीत सिंह, जि़ला उप प्रधान दर्शन लाल भगत, जिला ओबीसी मोर्चा बॉबी कश्यप, पार्षद अजय बबल, पार्षगद रानी भगत, सुरेश खुराना, गगन भगत, उप प्रधान अशोक भगत, एमपी शर्मा, दीपक तनेजा, अरुण नारंग, मलकीत सिंह, डॉ जतिंदर, रोहित भगत, डॉ नरेश ठाकुर, संजीव नागरथ, संजीव कुमार, ताराचंद, अमित आदि उपस्थित थे।