जालंधर में पंजाब पुलिस के शिकायत निवारण सिस्टम में होंगे बड़े सुधार

Punjab Police's complaint redressal system in Jalandhar to undergo major reforms

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :पंजाब पुलिस के शिकायत निवारण सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए जालंधर में बड़ी बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पंजाब पुलिस के ADGP पब्लिक ग्रीवेंस एस. राय ने की। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निपटारे के लिए सिस्टम में जल्द बड़े सुधार किए जाएंगे।

बैठक में जालंधर रेंज के DIG, सभी जिलों के SP और DSP स्तर के अधिकारियों के साथ ग्राउंड लेवल की समस्याओं पर मंथन हुआ। ADGP ने माना कि मौजूदा व्यवस्था में शिकायत दर्ज होने के बाद SMS तो आ जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को आज भी थानों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस खामी को दूर कर जवाबदेही तय की जाएगी। इस बैठक के सभी सुझाव चंडीगढ़ में DGP गौरव यादव के समक्ष रखे जाएंगे।

महिला सुरक्षा को लेकर ADGP ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पंजाब भर के सांझ केंद्रों में अब *’महिला मित्र’* कांसेप्ट शुरू किया गया है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी ही दूसरी महिला की शिकायत सुनेगी और उसका हल करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बढ़ रही दूरी को खत्म करना मुख्य लक्ष्य है, जैसे आतंकवाद के दौर में पुलिस-पब्लिक सांझ से सफलता मिली थी।

वहीं थानों में पेंडिंग शिकायतों पर ADGP ने कहा कि इसको लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही DGP की ओर से हर शिकायत के निपटारे के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की जाएगी, ताकि लोगों को इंसाफ के लिए इंतजार न करना पड़े।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page