

मानसा : एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए CBI की टीम मंगलवार देर रात ही मानसा पहुंच गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिन में झोटा के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि हत्याकांड की गहराई से जांच होगी और कल (बुधवार को) ही CBI की टीम मानसा पहुंचेगी।
गृहमंत्री शाह के पंजाब से निकलने के करीब 5 घंटे बाद ही CBI टीम पहुंच गई और मानसा पुलिस से संपर्क किया। मानसा पुलिस अधिकारियों ने झोटा हत्याकांड से संबंधित फाइल CBI को सौंप दी है। अब टीम आज (बुधवार) झोटा के परिजन से मिलने पहुंचेगी। झोटा के परिजन की मांग पर यह केस पंजाब पुलिस से CBI को सौंपा गया है।
आप को बता दें कि झोटा के परिवार का धरने का आज नौंवा दिन है। अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि हम अभी अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। झोटा की 13 अक्टूबर को केमिस्ट अश्विनी कुमार ने परविंदर झोटा की गोली कर हत्या कर दी थी।