

जालंधर : श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘समरसता संकल्प अभियान यात्रा’ को लेकर भाजपा पंजाब द्वारा जालंधर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के उपरांत भाजपा पंजाब के प्रांत संगठन महामंत्री श्री मंथरी श्रीनिवासुलु जी एवं प्रांत महामंत्री अनिल सरीन के साथ आईटी विभाग की विशेष बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर पार्टी की डिजिटल रणनीति, सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में लोकसभा आईटी इंचार्ज नूपुर भाटिया , पंजाब आईटी को-कन्वीनर प्रदीप भाटिया जी, आईटी कन्वीनर जालंधर अर्बन अनिल शर्मा जी, लोकसभा आईटी इंचार्ज फरीदकोट अश्वनी बब्बर, आईटी इंचार्ज जालंधर नॉर्थ विधानसभा अमित दुरेजा एवं आईटी इंचार्ज जालंधर वेस्ट सौरभ गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के प्रभावी उपयोग, डिजिटल प्रचार अभियान को गति देने, संगठनात्मक सूचनाओं के बेहतर प्रसार तथा आईटी टीमों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए डिजिटल माध्यमों और आधुनिक तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल पार्टी की संगठनात्मक एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नई मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।