जालंधर 3 स्टार कॉलोनी में दामाद ने अपने ससुर के घर देर रात चली गोलियां

In Jalandhar's 3-Star Colony, a son-in-law opened fire at his father-in-law's house late at night.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जालंधर के होशियारपुर रोड स्थित 3 स्टार कॉलोनी में देर रात गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते दामाद अपने कुछ साथियों के साथ ससुराल पहुंचा और वहां फायरिंग कर दी। इस घटना में घर का मुखिया गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसके हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा।

घायल की पत्नी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 15 साल पहले मनदीप सिंह गिन्नी के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। दो दिन पहले भी कथित तौर पर बेटी की पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह अपने मायके आ गई।

महिला के मुताबिक, देर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच दामाद अपने 3-4 साथियों के साथ उनके घर पहुंच गया। वह परिवार से गाड़ी की चाबी मांगने लगा। जब परिवार ने चाबी देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हो गया और परिवार पर हमला कर दिया। इस बीच दो गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली महिला के पति के हाथ में जा लगी।

घायल की पहचान कांग्रेस से जुड़े नेता और प्रॉपर्टी डीलर चौहान के रूप में बताई जा रही है। महिला ने अपने दामाद पर नशा करने और पहले भी कई बार बेटी के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले करीब एक साल से बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था

घटना के बाद परिवार ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को सुरक्षा दिलाई जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page