

जालंधर: माधवी शर्मा, PPS ADCP-2, जालंधर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक हथियारों से फायरिंग करते दिख रहे हैं। यह मामला कल ही पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 के नोटिस में आया था, जिस पर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने तुरंत एक्शन लिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ADCP-2 ने बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल किए गए दोनों हथियार लाइसेंसी हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने या उनका गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।