

जालंधर : नॉर्थ हल्का ब्लॉक प्रधान जगजीत कंबोज ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. को लेकर कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करना निंदनीय है।
जगजीत कंबोज ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजा वडिंग समेत कई विपक्षी सांसदों ने नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया था तथा चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए तथा चुनाव आयोग के सामने अपनी मांगें रखने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था। कंबोज ने कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने या दबाव बनाने के बजाय सरकार को चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ जवाब देना चाहिए