

जालंधर : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा बीते में जमकर उत्पाद मचाया गया। आप को बता दें कि 27 सितंबर की रात भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने 2 अन्य छात्रों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में अब गिरफ्तार हुए छात्रों की संख्या 15 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों एलपीयू के छात्र बताए जा रहे हैं।
27 और 28 सितंबर की रात हिंसक विरोध प्रदर्शन और पुलिस से झड़प हुई थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के 3 वाहन जलाए गए थे। जानकारी के अनुसार, मामले में अब तक पुलिस ने 2 दर्जन से अधिक आरोपियों को नामजद किया है, जिसमें अधिकतर एलपीयू के स्टूडेंट्स हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को 2 और आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
पकड़े गए युवकों की पहचान जयंत पुत्र महेश कुमार मूलचंदानी निवासी कुनहाड़ी जिला कोटा (राजस्थान) और आर्यन निवासी गांव खड़वाली जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट की तरफ से पुलिस को 2 दिन का रिमांड दिया गया है। गौर हो कि मामले में अब तक 4 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। एक छात्रा से गलत हरकत, दूसरी लूटपाट और तोड़फोड़, तीसरी हाईवे जाम करने और चौथी सरकारी वाहनों में आग लगाने को लेकर है। अब तक 27 आरोपियों को नामजद किया जा चुका है, जिनमें 13 एलपीयू के छात्र हैं।