थाना तीन प्रभारी की तरफ से दशहरा चेकिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Tight security and checking arrangements for Dussehra by the Station House Officer (SHO)

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने दशहरा समारोहों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहरभर के थाना क्षेत्रों और मुख्य दशहरा मैदानों में कड़े चेकिंग प्रबंध लागू किए हैं। पुलिस कमिश्नर सतिंद्र सिंह, एडीसीपी मुख्तयार राय के सख्त निर्देशों पर असामाजिक तत्वों और भीड़ प्रबंधन को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल और नाके तैनात किए गए हैं।IMG 20261020 WA0342

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जगदीश लाल ने कहा कि बताया कि
थाना क्षेत्रों में गश्त और स्पेशल नाकाबंदी की गई है और रावण दहन स्थलों और दशहरा मैदानों के आसपास पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। दशहरा ग्राउंड और उसके आसपास के सुनसान कमरों में नशा विरोधी अभियानों (CASO) के तहत भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसके कारण इस विशेष जोन में थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग बेहद सख्त रखी गई है।Picsart 26 10 20 12 42 51 190

इसी के साथ ही पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से ट्रैफिक थाना प्रभारियों को निर्देश देकर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर रूट डायवर्ट किए गए हैं, ताकि सुचारू व्यवस्था बनी रहे।

यदि आपको अपने आस-पास कोई भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत अपने नजदीकी थाना पुलिस को सूचित करें या 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page