

जालंधर: स्वर्ण पार्क वेलफेयर सोसाइटी (रजि.)द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सोसाइटी के चेयरमैन जसपाल सिंह के नेतृत्व में किया गया। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों एवं स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान स्वर्ण पार्क वेलफेयर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।नई कार्यकारिणी इस प्रकार है आप को बता दें कि चेयरमैन जसपाल सिंह,प्रधान मंजीत सिंह,महासचिव मनीष चोपड़ा,ज्वाइंट सचिव प्रमोद यादव,प्रेस सचिव रविकांत तिवारी,उपाध्यक्ष सोहन सिंह, गुरमेल सिंह, गुरमीत सिंह, राजेश तिवारी, पिंटू राय चुने गए इस मौक पर कार्यकारी सदस्य किशोर कुमार हरजिंदर सिंह लाली, कुलवंत सिंह, देवराज, मोहन पांडे, मुकेश कुमार, बलिंद्र यादव, विजय कुमार पटेल, विशाल गिरी, शिव, राम अवतार, अजीत सिंह, ब्रह्म दास, करण वर्मा एवं सुशील पाल उपस्थित रहे इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव सूर्या मिश्रा ने नव-नियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वर्ण पार्क के विकास एवं क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वह और उनकी टीम हर समय सोसाइटी के साथ खड़े रहेंगे तथा हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। सूर्या मिश्रा ने कहा कि एक मजबूत और सक्रिय वेलफेयर सोसाइटी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सभी पदाधिकारियों को मिल-जुलकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान एवं स्वर्ण पार्क के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर नई दिशा नई सोच के प्रधान सौरव शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।