

जालंधर : ड्रग्स ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया है और पंजाब सरकार इस कोहड़ को कंट्रोल करने में पूरी तरह फेल रही है। ये बातें जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा टोनी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि ड्रामेबाजी से ड्रग्स को खत्म नहीं किया जा सकता, इसलिए हमें इसकी लत में फंसे युवाओं पर रहम करना होगा और ड्रग्स बेचने वालों को ढूंढकर सख्त कदम उठाने होंगे। अभी तो पंजाब में ड्रग्स की छठा दरिया बह रहा है।
प्रदीप शर्मा टोनी ने कहा कि ड्रग्स लेने वालों की वजह से शहर में चोरी, लूट और स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ गई।