आम आदमी पार्टी ने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने और नशा खत्म करने का किया था वादा, लेकिन आज हालात उलटे : सतिंदर पाल सिंह लक्की बिंद्रा

Aam Aadmi Party had promised to make Punjab Rangla Punjab and end drug addiction, but today the situation is reversed: Satinder Pal Singh Lucky Bindra

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह लक्की बिंद्रा ने पंजाब की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि इसकी सबसे बड़ी वजह ऊपर से आ रहा भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम की पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगें तो नीचे थाने और जेलों में भी इसका असर दिखेगा।

लक्की बिंद्रा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जेलों में खुलेआम नशा और मोबाइल मिल रहे हैं और अंदर से गैंग चल रहे हैं। खन्ना में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही नशा बेचने और सेवन के आरोप में गिरफ्तार हुआ है, जबकि एक होमगार्ड जवान नशे की हालत में पकड़ा गया और, डोप टैस्ट में फेल हुआ।

लक्की बिंद्रा ने कहा कि इन मामलों से पता चलता है कि नशा वर्दी तक पहुंच चुका है। उन्होंने जेलों में नशे की सप्लाई और पुलिस कर्मियों की नशा तस्करी में संलिप्तता की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने और नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन आज हालात इसके उलट हैं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page