मनदीप कौर को जालंधर शहरी की मिली बड़ी जिम्मेदारी, नॉर्थ हल्का की बनीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

Mandeep Kaur has been given the important responsibility of Jalandhar Urban and has been appointed as the Senior Vice President of North constituency.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

मैडम मनदीप कौर को जालंधर शहरी की मिली बड़ी जिम्मेदारी, नॉर्थ हल्का की बनीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

जालंधर : जिला शहरी कांग्रेस कमेटी महिला प्रधान अनुराधा बग्गा की तरफ से आगामी चुनाव से पहले नॉर्थ हल्का और वेस्ट हल्का की महिला शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत टीम का गठन किया गया जिस में नॉर्थ हल्का से कांग्रेस पार्टी में काफी लंबे समय से अपनी सेवा दे रही मनदीप कौर को जिला शहरी कांग्रेस कमेटी महिला का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चुना गया इस मौक पर मनदीप कौर ने जिला शहरी कांग्रेस कमेटी महिला प्रधान अनुराधा बग्गा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी।

मनदीप कौर ने स्पष्ट कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पंजाब में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महिला कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है। वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

आप को बता दें कि लगातार मिल रही जिम्मेदारियां और संगठन के प्रति उनका समर्पण यह साबित करता है कि मनदीप कौर का राजनीतिक सफर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नॉर्थ हल्का में अपनी सक्रियता के जरिए वे पार्टी की जड़ों को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page