जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

A grand procession of Lord Valmiki was taken out in Jalandhar, with hundreds of devotees, including women, participating.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : सिटी वाल्मीकि सभा की तरफ से भगवान वाल्मीकि जी के सम्मान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत श्री राम चौक से हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए इसका समापन शक्ति नगर सृष्टि कर्ता भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर हुआ। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि जी के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर सिटी वाल्मीकि सभा के उपाध्यक्ष बोबी सोंधी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके जीवन, शिक्षाओं और आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

उपाध्यक्ष बोबी सोंधी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज को सत्य, ज्ञान, समानता और सद्भावना का मार्ग दिखाती हैं। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसी धार्मिक शोभायात्राएं समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भागीदारी समाज की एकजुटता को दर्शाती है। उन्होंने लोगों से भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपनाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

सिटी वाल्मीकि सभा के उपाध्यक्ष बोबी सोंधी ने शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, महिलाओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सेवा, समर्पण तथा सद्भावना की भावना को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page