अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली में सैकड़ों युवा भरेंगे हुंकार : संजीव शर्मा मनी

Hundreds of youth will roar in Amit Shah's drug de-addiction mega rally: Sanjeev Sharma Mani

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को लेकर 30 सितंबर को प्रागपुर जी.टी. रोड पर आयोजित होने वाली विशाल नशा मुक्ति महारैली को सफल बनाने के लिए आज स्थानीय भाजपा कार्यालय में युवाओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा नेता साहिल शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा जालंधर के प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा मनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए संजीव शर्मा मनी ने कहा कि पंजाब का युवा अब नशे के कारोबार और उसके संरक्षकों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर की महारैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य को बचाने का जनआंदोलन साबित होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक युवाओं को रैली में लेकर आएं और नशा मुक्त पंजाब के संकल्प को मजबूत करें।

साहिल शर्मा ने कहा कि जालंधर का युवा वर्ग इस महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा। उन्होंने बताया कि सैकड़ों युवा 150 से अधिक कारों, मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों के विशाल काफिले के साथ रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा शक्ति अब नशे के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का हिस्सा बनने जा रही है और अमित शाह की रैली इस लड़ाई का सबसे बड़ा मंच बनेगी।बैठक में उपस्थित युवाओं ने घर-घर संपर्क अभियान चलाने, सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरण करने तथा प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले से युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से संजीव शर्मा मनी, नीरज गुप्ता, विशाल सहदेव, अभिषेक, मोहित शर्मा, नितिन पाठक, गुरविंदर, मयंक पुरी, साहिल, प्रिंस, आशीष, निखिल चावला, मनु मल्होत्रा, ऋषभ, रत्ती, शहजाद कालड़ा, विकास वनायक, राजीव परमार, विक्की सहोता, मोहित उप्पल तथा मोहालीप्रीत मित्थू सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवाओं ने एक स्वर में कहा कि 30 सितंबर को प्रागपुर में होने वाली नशा मुक्ति महारैली पंजाब में नशे के खिलाफ जनक्रांति का संदेश देगी और युवा शक्ति इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page