पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर केंद्र की तर्ज पर कर्मचारियों को दिया जाएगा डीए: जोली बेदी

If BJP forms government in Punjab, DA will be given to employees on the lines of the Centre: Jolie Bedi

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जालंधर कार्यालय में भाजपा के जिला मुख्य प्रवक्ता जोली बेदी उनके साथ भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश खन्ना, अनु वर्मा ,वरुण तनेजा, वरुण नागपाल , कमल भगत , सोनू हँस , मक्खन सिंह, कुलदीप भगत ने एकजुट होकर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र की तर्ज पर 63 प्रतिशत डीए दिया जाएगा।

वही पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए भाजपा ज़िला जालंधर के मुख्य प्रवक्ता जोली बेदी एवं प्रवक्ता दिनेश खना,वरुण तनेजा, वरुण नागपाल , कमल भगत , सोनू हँस ,कुलदीप भगत ने कहा कि पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को अभी तक 60 प्रतिशत डीए भी नहीं दिया गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को अपने कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर डीए देने के निर्देश दिए थे, लेकिन सरकार ने इन आदेशों का पालन नहीं किया। इसके परिणामस्वरूप 27 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को अदालत में माफी भी मांगनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी हैं और प्रदेश के लगभग आठ लाख कर्मचारी अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। इसी संदर्भ में मुख्य प्रवक्ता जोली बेदी एवं प्रवक्ता दिनेश खना,वरुण तनेजा, वरुण नागपाल , कमल भगत , सोनू हँस , , कुलदीप भगत ने कहा कि पंजाब सरकार कानूनी प्रक्रियाओं और अदालती मामलों में उलझाकर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर कर्मचारियों को डीए का बकाया भी अदा किया जाएगा।

 

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page