प्रकाश पर्व को समर्पित कल निकलने वाले नगर कीर्तन की सभी तैयारियां पूरी : गुरमीत सिंह बिट्टू

All preparations complete for tomorrow's Nagar Kirtan dedicated to Prakash Parv: Gurmeet Singh Bittu

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधरः महानगर में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 21 नवंबर को भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। नगर कीर्तन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में संगतों के शामिल होने की उम्मीद है

पत्रकारों को जानकारी देते हुए गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन से गुरमीत सिंह बिट्टू ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस की ओर से नगर कीर्तन का रूट प्लान भी जारी कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे रूट प्लान के अनुसार अपनी आवाजाही की योजना बनाएं।

आप को बता दें कि इन रास्तों से होकर गुजरेगा नगर कीर्तन नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ से होगी। यहां से नगर कीर्तन एस डी कॉलेज, भारत सोडा फैक्ट्री, रेलवे रोड, मंडी फैंटनगंज और गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन पहुंचेगा। इसके बाद नगर कीर्तन मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, खिंगरा गेट और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अड्डा होशियारपुर से होकर आगे बढ़ेगा।इसके बाद नगर कीर्तन माई हीरां गेट, भगवान वाल्मीकि चौक, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक और बस्ती अड्डा चौक पहुंचेगा। यहां से नगर कीर्तन भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), रैनक बाजार और मिलाप चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में पहुंचकर संपन्न होगा

इस मौके पर पालकी साहिब के साथ चलते हुए संगतों को निहाल करने के लिए पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे हाजिरी भरेंगे। इनमें भाई सहजदीप सिंह, भाई प्रिंसपाल सिंह, भाई मनसंजम सिंह और लंबे समय से पालकी साहिब के साथ सेवा निभा रहे भाई साहिब भाई जसपाल सिंह जी विशेष रूप से शामिल होंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page