दिवाली के त्योहार : गांव राउवाली क्षेत्र में पटाखा मार्केट लगाने की दी मंजूरी

Diwali festival: Approval given to set up firecracker market in village Rauwali area

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

दिवाली के त्योहार को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट, जालंधर ने गांव राउवाली, पठानकोट रोड, थाना मकसूदां क्षेत्र में अस्थायी पटाखा मार्केट लगाने की मंजूरी दे दी है। यह मार्केट अजय कुमार पुत्र चंचल दास की करीब 5.5 एकड़ जमीन पर लगाई जाएगी। प्रशासन ने यह मंजूरी निर्धारित सुरक्षा नियमों और संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर दी है।

जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने साइट का निरीक्षण किया था। रिपोर्ट के अनुसार पटाखा दुकानों और पार्किंग के बीच 15 मीटर का बफर जोन रखना जरूरी है। इसके अलावा नेशनल हाईवे और पेट्रोल पंप से 50 मीटर, दुकानों के बीच 3 मीटर, फैक्ट्री से 15 मीटर और रिहायशी क्षेत्र से 50 मीटर की सुरक्षित दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा।

हर अस्थायी दुकान के बाहर कम से कम 4 फायर एक्सटिंग्विशर और प्रत्येक दुकान में 200 लीटर पानी की टंकी रखना जरूरी होगा। हाईवे से आम वाहनों की एंट्री की अनुमति नहीं होगी और ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी आयोजकों की रहेगी। पटाखों की बिक्री का समय सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सुरक्षा शर्त का उल्लंघन होने पर बिना पूर्व सूचना के मंजूरी रद्द की जा सकती है। पुलिस, नगर निगम, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मामले में फायरवर्क्स एसोसिएशनो विकास भंडारी, प्रधान जालंधर फायरवर्क्स एसोसिएशन; रवि महाजन, प्रधान महावीर बजरंगबली फायरवर्क्स एसोसिएशन; संजीव बारी, प्रधान जालंधर होलसेल फायरवर्क्स डीलर एसोसिएशन; और धीरज कुमार, प्रधान गणपति होलसेल एंड रिटेलर फायरवर्क्स एसोसिएशन—की ओर से अनुमति के लिए आवेदन किया गया था।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page