प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने थामा भाजपा का कमल: अशोक सरीन हिक्की

Influenced by the policies of Prime Minister Narendra Modi, dozens of youth have joined BJP: Ashok Sarin Hikki

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता और भाजपा नेत्री आरती राजपूत के नेतृत्व मे आज स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कपूर, दविंदर भारद्वाज, मनीष विज,ऋषभ बहल, दिनेश महेंद्रू, तरुण छाबड़ा, मुनीष बल, अनुज शारदा, गोपाल किशन सोनी, राघव ज्योति, मनहर पशान और शाम शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब का युवा आज नशे, बेरोजगारी और असुरक्षित माहौल जैसी गंभीर चुनौतियों से मुक्ति चाहता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को लेकर उठाई गई आवाज ने युवाओं के बीच इस मुद्दे पर नई चर्चा और उम्मीद पैदा की है। उन्होंने कहा कि युवा अपने भविष्य, रोजगार और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तथा पंजाब को इन समस्याओं से बाहर निकालने के लिए ठोस कार्रवाई चाहते हैं।अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब की जवानी को नशे की गिरफ्त से बचाना और उसे रोजगार, शिक्षा तथा विकास के अवसर उपलब्ध करवाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।** उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में अपेक्षित परिणाम देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि केवल घोषणाओं से पंजाब की तस्वीर नहीं बदलेगी, बल्कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर युवा भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। भाजपा का उद्देश्य युवाओं को संगठन के साथ जोड़कर उनकी ऊर्जा को समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और पंजाब के विकास के कार्यों में लगाना है। उन्होंने नए सदस्यों से आह्वान किया कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएं और पंजाब को नशा मुक्त, सुरक्षित तथा विकासशील बनाने के प्रयासों में अपनी भूमिका निभाएं।

वही भाजपा नेत्री आरती राजपूत ने सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में युवाओं की भागीदारी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में योगदान देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहेंगे और पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

**भाजपा में शामिल होने वाले युवा:**

आज भाजपा कार्यालय में अश्वनी कुमार, वरिंदर अंगुराल, अनिल बजाज, दिनेश मेहता, अमित शर्मा, आयुष तिवारी, पंकज चोटाला, अमित शर्मा, मुनीष सहजपाल,विशाल चोपड़ा, पंकज चावला, प्रेम, मनोज दुग्गल, मिलन, शुभम, अरुण, लव, अर्जुन वर्मा, राहुल चोपड़ा,गोल्डी, देसराज, बॉबी, साजन, आरती कपूर, चंदर दुग्गल, दिया, प्रबल उप्पल, चेतन दुग्गल, क्रिश सूरी, रजत गिल, पलक कपूर, अमनदीप कौर और जतिन हांडा आदि ने भाजपा ज्वाइन की।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page