

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान: पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है यह फैसला अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद लिया गया।
कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही परगट सिंह को पंजाब में पार्टी संगठन की जिम्मेदारी संभालने का काम सौंपा गया है।