महात्मा गांधी के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं : कालिया,राठौर

Mahatma Gandhi's ideals are still doing the work of showing the right direction to the society: Kalia, Rathore

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनीष विज की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व महापौर राकेश राठौर ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के भारत के लिए भी मार्गदर्शक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को एकता, सद्भाव, सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सरल जीवन, उच्च विचारों और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से देशवासियों के लिए आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष मनीष विज ने कहा कि भाजपा सदैव महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कपूर, सुभाष सूद, जिला सचिव अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, संजीव शर्मा मनी, योगेश मल्होत्रा, गोपाल कृष्ण सोनी, आर.के. मल्होत्रा, प्रमोद कश्यप, अजमेर सिंह बादल, प्रदीप खुल्लर, मनहर पाषाण, भगत मनोहर लाल, अनु शर्मा, भूपिंदर अनु,नरेश दीवान, मनोज अग्रवाल, मनजीत सरोया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page