जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने घोषित की जिला कार्यकारिणी, अनुभवी और कर्मठ चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी

Jalandhar BJP President Ashok Sarin Hikki announced the district executive, with experienced and hardworking leaders given important responsibilities.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  जालंधर भाजपा के प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में पार्टी के अनुभवी, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए टीम का गठन किया गया है।

नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ युवा, महिला, एससी और ओबीसी नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

जिला कार्यकारिणी की घोषित सूची

उपाध्यक्ष : – राजेश कपूर
– अश्वनी भण्डारी
– भुपेन्द्र कुमार
– मनीष विज
– मीनू शर्मा
– गौतम कुकरेजा
– गोल्डी भाटीया
– सुनील मोंटू

महामंत्री

– दीपक तेलु
– दविन्द्र भारद्वाज
– योगेश धीर

सचिव

– अमित भाटीया
– अश्वनी अटवाल
– सन्नी शर्मा
– तरसेम थापा
– बलजीत प्रिंस
– शालू यादव
– हिमांशू शर्मा
– कुनाल शर्मा

कोषाध्यक्ष एवं वित्तीय जिम्मेदारी

– कोषाध्यक्ष: राजेश मल्हौत्रा
– उप-कोषाध्यक्ष: बृजमोहन गुप्ता

कार्यालय प्रबंधन

– कार्यालय सचिव: गोपाल किशन सोनी
– कार्यालय प्रमुख: अनुज शारदा
– सह कार्यालय इंचार्ज: मोहन्द्र भगत

प्रेस एवं मीडिया

– प्रेस सचिव: दविन्द्र सिंह लुबाणा
– प्रेस सचिव: बृजेश शर्मा
– सोशल मीडिया इंचार्ज: गगन बेदी
– सह सोशल मीडिया इंचार्ज: अर्जुन सिंह हैप्पी
– मुख्य प्रवक्ता: जौली बेदी
– प्रवक्ता: दिनेश खन्ना
– प्रवक्ता: अनु वर्मा
– प्रवक्ता: वरुण नागपाल
– प्रवक्ता: सोनू हंस
– प्रवक्ता: वरुण तनेजा
– आई.टी. इंचार्ज: अनिल शर्मा

कार्यक्रम एवं संगठनात्मक गतिविधियां

– प्रोग्राम इंचार्ज: प्रमोद कश्यप
– प्रोग्राम इंचार्ज: पंकज खन्ना
– जिला सेल संयोजक: संजीव शर्मा मनी
– जिला सेल संयोजक: राघव ज्योति
– जिला सेल संयोजक: आलम मक्कड़
– प्रचार सचिव: गुरप्रीत सिंह विक्की
– प्रचार सचिव: संदीप कुमार
– प्रचार सचिव: रजिन्द्र सिंह पप्पी
– प्रोटोकॉल सचिव: योगेश मल्हौत्रा
– प्रोटोकॉल सचिव: विष्णु जोशी
– प्रोटोकॉल सचिव: जसवीर सिंह जज
– प्रोटोकॉल सचिव: मोनू पुरी

विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष

– भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष: साहिल शर्मा
– भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष: गुरदेव सिंह
– भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष: शैली खन्ना
– भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष: दिनेश वर्मा
– भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष: कृष्णा मीनीया
– भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष: हरबंस लाल मिट्ठा

जालंधर भाजपा की नई टीम से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और शहर के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा की जा रही है। पार्टी का लक्ष्य सभी पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से जालंधर में भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page