श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन रविश राज शर्मा ने लगाई हाजिरी, स्वामी गौरव कृष्ण जी का लिया आशीर्वाद

Ravish Raj Sharma attended the first day of the Shrimad Bhagwat Katha and received the blessings of Swami Gaurav Krishna.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  कांग्रेस नेता एवं पंजाब ब्राह्मण बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा ने श्री बाँके बिहारी भागवत प्रचार समिति (रजि.), जालंधर द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराकर हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने कथा स्थल पर माथा टेका और कथा व्यास स्वामी गौरव कृष्ण जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रभु भक्ति और संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भरपूर आनंद उठाया।

इस अवसर पर रविश राज शर्मा ने कहा कि आज के तनावपूर्ण एवं भागदौड़ भरे जीवन में ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को संस्कार, शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। विशेष रूप से युवाओं को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने में श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि यह पावन कथा 3 से 9 अक्टूबर 2026 तक साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक, जालंधर में प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से आयोजित की जा रही है, जहाँ श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

अंत में रविश राज शर्मा ने श्री बाँके बिहारी भागवत प्रचार समिति के सभी आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समूह जालंधरवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित कथा में पहुँचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक समागम को सफल बनाएं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page