जालंधर में कांग्रेस जोश में : प्रदर्शन में कांग्रेस ने PM Modi के पुतले के साथ फूंका खुद का झंडा

Congress in high spirits in Jalandhar: Congress burns its own flag along with an effigy of PM Modi during the protest.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर: कंपनी बाग चौक पर कांग्रेस द्वारा भाजपा के यूपीआई टैक्स बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी का पुतला फूंककर रोष जाहिर किया गया, लेकिन पुतला फूंकने के दौरान कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस का झंडा भी आग के हवाले कर दिया गया।

इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि दरअसल, चौंक पर यूपीआई टैक्स बढ़ाने को लेकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान एक कार्यकर्ता पुतले को गिरने के दौरान ठीक करते हुए कांग्रेस के झंडे को भी आग के हवाले कर दिया। वहीं अन्य तस्वीर में प्रदर्शन के दौरान फोटों खींचवाने पर एक कार्यकर्ता नाराज होकर पीछे खड़ा हो गया, जिसके बाद उससे मनाने के लिए दूसरा कार्यकर्ता आया और उसे राजिंदर बेरी के साथ खड़ा कर दिया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page