

जालंधर : पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने थाना तीन की कमान तेज तरार इंस्पेक्टर जगदीश लाल को सौंपी है। आपको बता दें कि इंस्पेक्टर जगदीश लाल इससे पहले जालंधर थाना 7 और काफी लम्बा समय , डिवीजन नंबर 8 में बतौर अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने बताया कि थाना तीन एरिया में किसी को भी गैर कानूनी काम नहीं करने दिया जाएगा। एरिया में नशा तस्करों व गुंडा किस्म के लोगों पर कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपना कार्यभार संभालने के बाद थाना तीन के स्टाफ तथा फील्ड में तैनात स्टाफ के साथ मीटिंग भी की और सभी को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करने के लिए कहा।जब थाना तीन प्रभारी जगदीश लाल से सब से बड़ी चुनौती ट्रेफ़िक समस्या को लेकर की गई तो उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बाजार कमेटियों के प्रधानों को भुला कर बाजारों में आ रहे ट्रेफ़िक समस्या का हल किया जाए गया ताकि इलाके की जनता को कोई भी परेशानी का कारण ना बन सके