

जालंधर : भाजपा जालंधर शहरी के प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में शीतला मंदिर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों नौजवानों ने भाजपा का दामन थामकर पार्टी को नई ताकत दी। युवाओं की भारी मौजूदगी ने भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं नॉर्थ विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता के.डी. भंडारी, मंडल प्रधान आशीष सहगल, जिला उपप्रधान दविंदर भारद्वाज, मंडल प्रधान राजेश मल्होत्रा, अनुज शारदा, हिमांशु शर्मा और युवा भाजपा नेता अर्जुन सहगल के नेतृत्व में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए नेताओं ने उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि नॉर्थ विधानसभा में सैकड़ों नौजवानों का भाजपा से जुड़ना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जालंधर का युवा अब खोखले नारों की नहीं, बल्कि विकास, राष्ट्रहित और मजबूत नेतृत्व की राजनीति पर विश्वास कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में भाजपा के प्रति बढ़ता उत्साह पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आज की यह बड़ी संख्या में हुई जॉइनिंग आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा जालंधर शहरी युवाओं को केवल पार्टी का सदस्य नहीं, बल्कि संगठन की जिम्मेदारी और नेतृत्व में भागीदार बनाएगी। नए जुड़े युवा कार्यकर्ता घर-घर तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने के साथ-साथ जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों और समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि नॉर्थ विधानसभा सहित पूरे जालंधर में भाजपा का संगठन अब और ज्यादा आक्रामकता और मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करेगा।इस अवसर पर के.डी. भंडारी ने कहा कि नॉर्थ विधानसभा का युवा भाजपा के साथ मजबूती से जुड़ रहा है। युवाओं की ऊर्जा और सक्रियता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएगा।
वहीं भाजपा में शामिल हुए युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा से जुड़कर पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ संगठन के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को साथ लेकर भाजपा को नॉर्थ विधानसभा सहित पूरे जालंधर में और मजबूत करने के लिए जमीन स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
*ज्वाइन करने वाले नौजवान*
इस अवसर पर रितेश सहगल, आशीष आदिवाल, शुभमवीर बधन, अमन आस्था, दक्ष शर्मा, केतन सहगल, बॉब मल्होत्रा, राजीव, हिमांशु, अभि, अमित आस्था, अनमोल सिंह, प्रभ्, शाम, सनी आस्था, कृष्णा आस्था, विशाल शर्मा, करण बधन, चिराग अरोड़ा, अर्पित, आदित्य, सुजल, निक्का,दक्ष,मनीष माही सईपुर, दानेश सईपुर, विजय बुलंदपुर, गोरा सलेमपुर,अमन सगरा मोहल्ला, अनीत सईपुर, आजाद बुलंदपुर ने भाजपा ज्वाइन की है।