पंजाब की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी : कांग्रेस कार्यकर्ता

The people of Punjab have now made up their minds for change, says a Congress worker.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : नॉर्थ हल्का कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता नॉर्थ हल्का ब्लॉक प्रधान जगजीत कंबोज, जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा टोनी, वार्ड नंबर 81 इंचार्ज गुलशन सोढ़ी व जिला शहरी कांग्रेस कमेटी जनरल सेक्रेटरी राजीव कुमार ने कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और राज्य में पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पंजाब में अपनी मजबूत सरकार बनाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि राहुल गांधी की जनकल्याणकारी नीतियों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से राज्य का हर वर्ग प्रभावित है। आज पंजाब का किसान, व्यापारी, युवा और मजदूर वर्ग कांग्रेस की और बड़ी उम्मीद से देख रहा है।

पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि आप सरकार ने जनता को केवल झूठे वादे और खोखले नारे दिए हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और भ्रष्टाचार चरम पर है। पंजाब को फिर से खुशहाल, सुरक्षित और विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए कांग्रेस की सरकार बेहद जरूरी है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page