श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने की शिरकत,माथा टेका, जिला वासियों की चढ़दी कला के लिए की अरदास

The Deputy Commissioner and the Police Commissioner participated in the grand Nagar Kirtan organized to mark the Prakash Purab of Shri Guru Nanak Dev Ji, paid their respects, and offered prayers for the continued prosperity and well-being of the district's residents.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में आज शहर में सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने शिरकत करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर माथा टेका और जिला वासियों की चढ़दी कला के लिए अरदास की।IMG 20261121 WA0351

इस अवसर पर उन्होंने समूह संगत को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाइ देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की पवित्र बाणी और शिक्षाएं समूची मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ हैं।उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की पावन बाणी समूची मानवता को सत्य, समानता, परिश्रम (किरत) और सर्व साझीवालता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने समूह संगत से श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलते हुए मानवता की सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और समाज की भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत के अलावा डीसीपी परमिंदर सिंह हीर और अन्य शख्सियतें भी मौजूद थीं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page