

जलालाबाद : पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व MLA रमिंदर आवला ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। और वह अकाली दल में शामिल हो गए हैं।आप को बता दें कि रमिंदर आवला जलालाबाद से कांग्रेस के पूर्व MLA हैं।
सुखबीर बादल लगातार जलालाबाद से चुनाव लड़ते रहे हैं। 2019 से 2022 तक पंजाब विधानसभा में जलालाबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले रमिंदर सिंह आवला ने अक्टूबर 2019 के उपचुनाव में अकाली दल के उम्मीदवार राज सिंह डिब्बीपुरा को हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था।
यह सीट शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल के फिरोजपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी आप को बता दें कि सुखबीर बादल ने रमिंदर आवला को खुद ज्वाइन करवाया है