

जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट के अधीन पड़ते थाना तीन में चोर चुस्त और पुलिस सुस्त दिखाई दे रही है आए दिन चोर कोई ना कोई दुकानों को चोर अपना निशाना बना लोगो की दुकानों से कैश और कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो रहे हैं ऐसा ही मामला फिर थाना तीन के अधीन पड़ते माईं हीरा गेट का सामने आ रहा है आप को बता दें कि हैरानी की बात यह है कि 24 घंटों में फिर चोरों ने माईं हीरां गेट में 4 अन्य दुकानों को निशाना बनाया। एक दिन पहले आटे की चक्की से चोर नगदी और घी और ड्राईफ्रूट लेकर फरार हो गए थे। इस घटना को पुलिस अभी हल नहीं कर पाई कि अब चोरों ने 4 अन्य दुकानों को निशाना बनाते हुए 2 दुकानों से नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने पुरी ओपटिक्ल, इंगलिश बुक, बुक सेंटर और धवन इपोरियम की दुकान को निशाना बनाया। जहां चोर बुक सेंटर से नगदी 85 हजार और इंगलिश दुकान से 18 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।
हालांकि 2 अन्य दुकानों से सामान चोरी होने से बचाव रहा। घटना को लेकर दुकानदारों में चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस के खिलाफ भी रोष पाया जा रहा है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर छत के रास्ते से आए और वारदातों को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद कपड़े भी बदले। पुरी ओपटिक्ल के मालिक सुरिंदर मल्होत्रा ने कहाकि उनकी दुकान की तिजौरी चोरों द्वारा तोड़ी गई और सामान बिखरा हुआ था। लेकिन नगदी ना होने के कारण चोरी होने से बचाव रहा। दुकानदार ने कहाकि आज सुबह जब वह दुकान पर आए तो देखा चाबी साइड पर पड़ी थी और तिजौरी खुली हुई थी।
बुक सेंटर के मालिक मनीष ने कहाकि उसके भाई दुकान पर आए तो देखा कि दुकान का दरवाजा टूटा हुआ था। वहीं तिजौरी खुली हुई थी और दुकान में सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने कहाकि दुकान से 85 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। दुकान के अनुसार चोर पिछले रास्ते से दुकान में घुसे और दोनों भाईयों की दुकान को निशाना बनाया।
ऐसे में चोर भाई इंगलिश बुक में भी घुसे, जहां भाई की दुकान से भी नगदी लेकर फरार हो गए। बीते दिन ही आटे की चक्की में चोरी की वारदात को लेकर बाजार में चर्चा चल रही थी, लेकिन आज उनकी दोनों दुकानों में भी चोरी हो गई। धवन इपोरियम के मालिक अकुंश धवन ने कहा कि आज जब दुकान में आए तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ था। इस दौरान चोर नगदी ले जाने में असफल रहे। लेकिन चोर दुकान से कैमरे चुराकर ले गए।
इंगलिश बुक शॉप के मालिक आशु रखेजा ने बताया कि देर रात चोर दुकान में घुसकर नगदी लेकर फरार हो गए। चोर पुरी ओपटिक्ल में घुसे और धवन ओपियरम की दुकान में छत के रास्ते में गए और उसके बाद छत से दरवाजा तोड़कर उनकी दुकान में घुसे। जहां दुकान से 18 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं भाई की दुकान से चोर 85 हजार लेकर फरार हो गए। पुलिस को कई बार चोरी की शिकायतें दी जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में आज सभी दुकानदार एकत्रित होकर थाने में शिकायत देने के लिए जा रहे है। बीते दिन आटे की चक्की में भी चोरी हो गई थी।