हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे बैठक, लोगों को रैली में शामिल होने के लिए करेंगे जागरूक : अशोक सरीन हिक्की

BJP workers will hold meetings at every booth and will make people aware about joining the rally: Ashok Sarin Hikki

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 30 सितंबर को जालंधर में आयोजित होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महारैली को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करना तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करना था।

बैठक में मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों तथा जिला पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए प्रत्येक शक्ति केंद्र के लिए अलग-अलग कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की गई। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से संपर्क करेगा तथा उन्हें रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने बताया कि जालंधर शहरी के अंतर्गत आने वाले 587 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता विशेष बैठकों का आयोजन करेंगे। इन बैठकों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा पंजाब के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी नियुक्त कोऑर्डिनेटरों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने शक्ति केंद्रों में सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चलाएं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि 30 सितंबर की जालंधर महारैली पंजाब की राजनीति में एक नया संदेश देने का काम करेगी। रैली में भारी जनसमूह की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा का पूरा संगठन दिन-रात मेहनत कर रहा है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, शाम शर्मा, बलजीत प्रिंस, पार्षद रवि कुमार, पार्षद अमित सिंह संधा,सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसके अलावा मंडल अध्यक्ष आर.के. मल्होत्रा, मनहर पाषाण, चंदन रखेजा, राजेश जैन, मनीष बल, अजय ठाकुर, सुनील चोपड़ा, सूर्य मिश्रा, सौरभ शर्मा, बाबू अरोड़ा, शैली खन्ना, इंदु अग्रवाल, शालू कुमारी, अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप, डिंपी लुभाना, ललित बाबू यादव, गौरव राय तथा अन्य भाजपा पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर तक पहुंचकर प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक को रैली से जोड़ेंगे तथा 30 सितंबर की महारैली को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page