पंजाब में बड़ा हादसा : भाखड़ा नहर पर भरभराकर गिरा पुल, दो ट्रक फंसे, दोनों चालक घायल

Major accident in Punjab: Bridge collapses over Bhakra Canal; two trucks trapped, both drivers injured.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

पंजाब के पटियाला-संगरूर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक ढह गया। हादसे के समय पुल से दो ट्रक गुजर रहे थे, जो पुल के टूटे हुए हिस्से में फंस गए। इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। पुल का एक हिस्सा अचानक नीचे धंस गया और दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।

राहत एवं बचाव टीमों ने दोनों ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों चालकों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page