युवा मोर्चा ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

Youth Front burns effigy of Punjab government

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब PCS मेंस परीक्षा-2025 में कथित धांधली के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा जालंधर शहरी द्वारा जिला अध्यक्ष साहिल शर्मा की अध्यक्षता में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से पंजाब सरकार को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की CBI जांच करवाने की मांग की।IMG 20261111 WA0492

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष साहिल शर्मा ने कहा कि पंजाब PCS मेंस परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का बड़ी संख्या में चयन होना, एक ही परीक्षा कक्ष में सीरियल वाइज 10 से 12 परीक्षार्थियों का चयन होना और यहां तक कि कुछ अनुपस्थित परीक्षार्थियों के भी चयनित होने की शिकायतें सामने आना बेहद चिंताजनक है। ये सभी बातें पूरी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा अशोक सरीन ने कहा कि पंजाब के लाखों युवाओं का भविष्य ऐसी परीक्षाओं की निष्पक्षता से जुड़ा हुआ है। सरकार की जिम्मेदारी है कि युवाओं के मन में उठ रहे सवालों का जवाब दे और इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाए। भाजपा युवा मोर्चा युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। इसी मांग को लेकर आज पूरे पंजाब में जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन कर डिप्टी कमिश्नरों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपे गए हैं।

भाजपा युवा मोर्चा ने मांग की कि पंजाब PCS मेंस परीक्षा-2025 में सामने आई कथित अनियमितताओं की CBI से निष्पक्ष जांच करवाकर युवाओं को न्याय दिलाया जाए।

इस मौके पर विशेष रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला प्रभारी संजीव शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा से पंकज जुल्का, याजीत हुरिया एवं पंकज लूथरा उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला युवा मोर्चा से सूर्या मिश्रा, वरुण दुबे, हरप्रीत सिंह, साहिल चोपड़ा, चिराग डांग,गौतम लूथर शिवम चोपड़ा, नितिन पाठक, नीरज गुप्ता, संदीप कुमार एवं राजा, अंकुश अग्निहोत्री गोपी, विशाल,हरनेक सिंह,बाबू अरोड़ा,विशाल वर्मा,हिमांशु बब्बर सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page