

जालंधर : जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतिंदर पाल लक्की बिंद्रा ने कहा है कि अब आम आदमी पार्टी (‘आप’) के नेताओं ने भी स्वीकार कर लिया है कि उनकी सरकार पंजाब से नशे को पूरी तरह खत्म करने में नाकाम रही है।
लक्की बिंद्रा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शुतराणा में ‘आप’ से जुड़े नशा मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों सहित 33 प्रमुख नेताओं का इस्तीफा देना इस बात का प्रमाण है। इस्तीफा देने वाले नेताओं ने खुद इस बात को स्वीकार किया है। इसके बाद कहने के लिए और कुछ नहीं बचता। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी का पतन शुरू हो चुका है और उसके नेता अब डूबते जहाज को छोड़कर जाने लगे हैं।
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर भी राज्य सरकार को घेरते हुए लक्की बिंद्रा ने कहा कि भाजपा न्याय की इस लड़ाई को ठंडा नहीं पड़ने देगी। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की अपनी मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।